प्रसंगवश: राजनीतिक दल जब विपक्ष में होते हैं, तभी क्यों आती है अन्नदाताओं की याद? | Why do political parties remember the farmers only when they are in the opposition?
प्रदेश में खाद के संकट को हम आंकड़ों से समझ सकते हैं। खरीफ सीजन 2025 के लिए सहकारिता के लिए 10.72 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य है। इसके विरूद्ध 4.10 लाख मीट्रिक टन का भण्डारण हुआ है, जो कि लक्ष्य का मात्र 38.23 प्रतिशत है। किसानों को सबसे ज्यादा दिक्कत डीएपी खाद को लेकर आ रही है। किसान मजबूरी में महंगे दाम पर बाहर से खाद खरीदने को मजबूर हैं। इसे लेकर विपक्ष मुखर हो गया है। वहीं सरकार चिंता कर रही है। यानी जो विपक्ष में रहता है, वो ऑटोमेटिक किसानों का सच्चा हितैषी बन जाता है। पिछले दो दशक ऐसे कई उदाहरणों से भरे पड़े हैं। अब किसानों को अपनी समझदारी दिखानी होगी, ताकि उनको उनका हक मिल सके।
- राहुल जैन rahul.jain1@in.patrika.com
Source link
Follow Us










