विज्ञापन दें / सहयोग करें

कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के दिए निर्देश: ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड और धान खरीदी प्रकरणों की समीक्षा – Raipur News



कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंगलवार को रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं और मांगों से जुड़े इन प्रकरणों का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में कलेक्टर ने लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा करने और निराकृत प्रकरणों की जानकारी संबंधित आवेदकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग गंभीरता के साथ कार्य करें ताकि आम जनता को समय पर राहत मिल सके और योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके। ई-केवाईसी और आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में धान खरीदी से जुड़े लंबित वसूली प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने, आवश्यकतानुसार आरआरसी के माध्यम से कार्रवाई करने तथा गंभीर अनियमितताओं वाले मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button