विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में 3 मई को मनाया जाएगा चित्रांशोत्सव: पूजन, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन, 23 अप्रैल को प्राकट्योत्सव पूजन और बाइक रैली – Raipur News



रायपुर में श्री चित्रगुप्त जयंती आयोजन समिति की तरफ से इस साल भी चित्रांशोत्सव 3 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि, आयोजन की शुरुआत 23 अप्रैल को श्री चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव के साथ होगी। इस दिन मंदिरों और घरों में भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया जाएगा, वहीं युवाओं की तरफ से बाइक रैली भी निकाली जाएगी। मुख्य कार्यक्रम 3 मई को आयोजित होगा, जिसमें रायपुर शहर के विभिन्न मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिकल प्रस्तुतियां, पत्रिका विमोचन और प्रतिभावान लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में रात्रिभोज की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को संयोजक संजय श्रीवास्तव के निवास पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव और जिम्मेदारियां साझा कीं। बैठक में प्रमुख रूप से राजेन्द्र श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव प्रदीप वर्मा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. अमित श्रीवास्तव, नितीन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, श्रीमति श्वेता श्रीवास्तव, मंगला श्रीवास्तव, विनिता सक्सेना, विनिता श्रीवास्तव, रबिन्द्र वर्मा, नितीत खरे, अजय श्रीवास्तव, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, कनक वर्मा, सुष्मा श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अनुषा श्रीवास्तव, दीपेन्द्र श्रीवास्तव, चित्रांशजन उपस्थित थे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button