विज्ञापन दें / सहयोग करें

मनेन्द्रगढ़ में चित्रगुप्त पूजा सम्पन्न: कायस्थ समाज ने की कलम-दवात की पूजा, छात्रों को किया सम्मानित – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ स्थित श्री गणेश अम्बिका चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा सम्पन्न हुई। इस दौरान कायस्थ समाज के लोगों ने कलम-दवात की पूजा की।

.

समाज के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद हवन-पूजन और महाआरती का आयोजन किया गया।

यम द्वितीया का महत्त्व और पौराणिक कथा

समाज के लोगों ने बताया कि यह दिन यम द्वितीया के रूप में भी मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन यमराज अपनी बहन के घर जाकर पूजा-अर्चना किये थे और भोजन ग्रहण किया था। भगवान चित्रगुप्त भी यमराज के साथ इस पूजा में शामिल हुए थे।

सामूहिक पूजा में सम्मानित हुए बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स

कायस्थ समाज प्रतिवर्ष चित्रगुप्त मंदिर में सामूहिक पूजा का आयोजन करता है। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। जिसमें मनेन्द्रगढ़ के आसपास के शहरों के अलावा मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के शहरों से भी कायस्थ समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में भोग भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button