विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर के बगिया में मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन: आमजन से सीधा संवाद, कई समस्याओं का मौके पर समाधान – Jashpur News



जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत निराकरण के निर्देश दिए। यह कार्यक्रम देर शाम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, किसान और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि अपनी मांगों और शिकायतों के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि शासन की सभी योजनाएं आम जनता की सुविधा और समग्र विकास के लिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। साय ने समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने पर जोर दिया, ताकि किसी नागरिक को अनावश्यक परेशानी न हो। जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमत्री साय कई आवेदनों में मौके पर ही निराकरण मुख्यमंत्री ने कुछ प्रकरणों में तत्काल दिशा-निर्देश जारी कर अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा। जनदर्शन में मिले कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस जनदर्शन में कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी लाल उमेद सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को जनसुनवाई का एक प्रभावी मंच बनाया। राज्य सरकार जनता के साथ खड़ी है:CM साय मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जनता के साथ खड़ी है और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य जनसेवा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button