विज्ञापन दें / सहयोग करें

पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार में छत्तीसगढ़ को नेशनल अवार्ड: 4 जून को नई दिल्ली में मिलेगा सम्मान, सौर ऊर्जा अभियान में 1222 वेंडर हुए रजिस्टर्ड – Raipur News



प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार में राज्य को “माह का सौर अभियान सर्वाधिक वेंडर पंजीयन” श्रेणी में द्वितीय स्थान के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 4 जून को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत छत्तीसगढ़ ने सौर ऊर्जा को आम लोगों तक पहुंचाने में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसके लिए राज्य को राष्ट्रीय पहचान मिली है। एक माह में 86 नए वेंडर हुए पंजीकृत भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष सारंगी ने मुख्य सचिव विकास शील को पत्र भेजकर सम्मान समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। प्रमुख सचिव (ऊर्जा) एवं पावर कंपनीज़ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने भी इस उपलब्धि के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। राज्य ने एक माह में 86 नए वेंडर पंजीकृत कर यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे कुल पंजीकृत वेंडरों की संख्या बढ़कर 1222 हो गई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा को लेकर तेजी से काम हो रहा है। 1 जून 2026 तक राज्य में 1.93 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 61,700 सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 1.32 लाख से अधिक स्थापना कार्य प्रगति पर हैं। योजना के तहत 16 हजार उपभोक्ताओं को शून्य बिजली बिल का लाभ मिल चुका है तथा हजारों हितग्राहियों को केंद्र और राज्य सरकार से अनुदान राशि भी प्राप्त हुई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button