विज्ञापन दें / सहयोग करें

Chhath Puja 2025 Live: आज से आस्था का महापर्व छठ आरंभ, जानें नहाय-खाय के नियम, विधि और महत्व

07:33 AM, 25-Oct-2025

Chhath 2025 Nahay Khay LIVE: नहाए-खाए के दिन क्या बनाएं?

नहाए-खाए के दिन व्रती मुख्य रूप से अरवा का चावल, चने की दाल और घीया या कद्दू की सब्जी बनाते हैं। इसके अलावा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में इस दिन नोनी का साग, पकोड़े और कुट्टू के आटे की पूरी भी तैयार की जाती है। यह भोजन पूजा से पहले शुद्धता और श्रद्धा के साथ बनाया जाता है।

07:18 AM, 25-Oct-2025

Chhath Puja 2025 Nahay Khay Wishes: नहाय-खाय की शुभकामनाएं

रथ पर होकर सवार

सूर्य देव आएं आपके द्वार

सुख और संपत्ति और खुशियां

आपको मिलें अपार

नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं

मंदिर की घंटी, आरती की थाली

नदी के किनारे सूरज की लाली

जिंदगी में आए खुशियों की बहार

शुभ हो आपका छठ का त्योहार

नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं

07:18 AM, 25-Oct-2025

Chhath Puja 2025 Nahay Khay Wishes: नहाय-खाय की शुभकामनाएं


नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं
– फोटो : Amar Ujala

ठेकुआ लाओ, लड्डू चढ़ाओ

छठी मैया के गुण गाओ

जय छठी मैया

नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं

07:10 AM, 25-Oct-2025

Chhath Puja 2025 Prasad Time: नहाय-खाय का प्रसाद कब खाएं

25 अक्तूबर को नहाय-खाय के दिन का शुभ मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक है। वहीं, गुलिक काल सुबह 6:28 बजे से 7:52 बजे तक रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 9:16 बजे से 10:40 बजे तक और यमघंटकाल दोपहर 1:29 बजे से 2:53 बजे तक होगा। राहुकाल और यमघंटकाल के समय नहाय-खाय का प्रसाद बनाना या खाना नहीं चाहिए।

07:07 AM, 25-Oct-2025

Chhath Puja Nahay Khay 2025: नहाय-खाय सूर्योदय समय

आज छठ व्रत का पहला दिन यानी नहाय-खाय का दिन है। इस दिन व्रती महिलाएं सूर्योदय के बाद ही सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं और उसके बाद प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसलिए आज के सूर्योदय का समय बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप सूर्योदय का समय जानना चाहती हैं, तो 25 अक्टूबर 2025 के लिए यह समय है:

  • सूर्योदय: प्रातः 6:28
  • सूर्यास्त: सायं 5:41

 

06:53 AM, 25-Oct-2025

Chhath 2025 Nahay Khay Shubh Muhurat LIVE: नहाए खाए का शुभ मुहूर्त

06:43 AM, 25-Oct-2025

Yogi Adityanath wished everyone on Chhath Mahaparv: योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी

06:41 AM, 25-Oct-2025

Chhath Puja Nahay Khay 2025 Importance LIVE: नहाए-खाए का महत्व

नहाए-खाए का दिन छठ पूजा का पहला और सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। यह दिन पवित्रता, अनुशासन और श्रद्धा का प्रतीक है। इस दिन व्रती महिलाएं सुबह सूरज की पहली किरण के साथ स्नान कर शुद्ध मन और शरीर से पूजा करती हैं। सूर्य भगवान की उपासना करने से घर और परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

06:28 AM, 25-Oct-2025

Chhath Puja Live Updates: छठ पूजा की तैयारियों के बारे में दिल्ली महापौर राजा इकबाल सिंह

छठ पूजा की तैयारियों के बारे में दिल्ली महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा, “दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम मिलकर काम कर रहे हैं। हमारा मानना है कि छठ के पावन पर्व के लिए घाट साफ-सुथरे और व्यवस्थित होने चाहिए। लाखों लोग आएंगे। ताकि किसी भी तरह की गंदगी न हो और किसी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है।”

06:25 AM, 25-Oct-2025

Chhath Puja 2025 Live Update: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने महावीर एन्क्लेव में छठ घाट का निरीक्षण किया।




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button