विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में चेटीचंड महोत्सव…महिलाओं की भव्य बाइक रैली: मां विंध्यवासिनी मंदिर से हुई रैली की शुरुआत, महाआरती के साथ हुआ समापन – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का आयोजन किया, जिसमें महिलाएं सफेद तथा केसरिया वेशभूषा में शामिल हुईं। बाइक रैली शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर से शुरू हुई। डीजे की धुन पर थिरकती महिलाएं करीब डेढ़ किलोमीटर तक रैली में शामिल रहीं। रैली विंध्यवासिनी मंदिर से रामबाग, गणेश चौक, सदर बाजार होते हुए शहर के प्रमुख स्थल मकई चौक पहुंची। महाआरती के साथ हुआ समापन मकई चौक में भगवान झूलेलाल के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। हर वर्ष निकलती है पारंपरिक रैली सिंध शक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष पार्वती वाधवानी ने बताया कि इष्ट देव झूलेलाल की जयंती चेटीचंड पर्व पर आती है, जो हिंदू नववर्ष के साथ चैत्र मास में मनाई जाती है। इस मौके पर हर साल बाइक रैली का आयोजन किया जाता है। 800 से अधिक महिलाओं की रही सहभागिता रैली में करीब 800 महिलाएं बाइक पर सवार रहीं, जबकि 50 से ज्यादा ई-रिक्शा भी शामिल रहे। महिलाओं ने सफेद वस्त्र के साथ केसरिया परिधान तथा पगड़ी धारण की, जो सनातन परंपरा का प्रतीक मानी जाती है। 10 सालों से जारी है आयोजन यह आयोजन लगभग 10 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में सबसे पहले धमतरी में ही इस तरह की स्कूटर रैली की शुरुआत हुई थी। महापौर ने की सराहना महापौर रामू रोहरा ने आयोजन को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि इस रैली में सभी समाजों की भागीदारी देखने को मिली, जो सामाजिक एकता का सकारात्मक संदेश देती है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button