विज्ञापन दें / सहयोग करें

चौहान समाज का सम्मान समारोह: घरघोड़ा से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु होंगे शामिल

7 अप्रैल को रायगढ़ में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का होगा भव्य सम्मान समारोह

घरघोड़ा। विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम पंचायत रुमकेरा में चौहान समाज ब्लॉक घरघोड़ा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अमरनाथ चौहान ने की। बैठक में जिला चौहान समाज के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहन चौहान गुरुजी और समाज के वरिष्ठ संरक्षक गणपत चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के साथ हाल ही में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में निर्वाचित हुए चौहान समाज के जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर 7 अप्रैल को रायगढ़ के पंजरीप्लांट स्थित निगम ऑडिटोरियम में जिला चौहान समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में घरघोड़ा क्षेत्र से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं के शामिल होने का आह्वान किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव को उत्साहपूर्वक स्वीकार किया और समारोह में सक्रिय भागीदारी के लिए आर्थिक सहयोग देने का भी निर्णय लिया।

चौहान समाज के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक होगा यह सम्मान समारोह

ब्लॉक अध्यक्ष अमरनाथ चौहान ने कहा, “हमारे समाज के लोगों ने इस बार बड़ी संख्या में चुनाव जीतकर महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जगह बनाई है। महापौर, पार्षद, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और सरपंच जैसे पदों पर समाज के लोगों का चुना जाना गौरव की बात है। जिला चौहान समाज का यह निर्णय कि नव-निर्वाचित सामाजिक भाई-बहनों को सम्मानित किया जाए, सराहनीय है। घरघोड़ा ब्लॉक के सभी सामाजिक बंधु तन-मन-धन से इस आयोजन का समर्थन करेंगे।”

सम्मानित होंगे सर्वाधिक मतों से विजयी जनप्रतिनिधि

घरघोड़ा जनपद क्षेत्र में कुल 14 जनपद सदस्य क्षेत्र हैं, जिनमें टेरम जनपद क्षेत्र क्रमांक 6 से ग्राम पतरापाली की बरतकुमारी नोहरसिंह चौहान को सर्वाधिक 799 मतों से विजयश्री मिली है। यह क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित था और बरतकुमारी की यह शानदार जीत समाज के लिए गौरव का विषय है। इसके अलावा, चौहान समाज की डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं और नवयुवकों ने विभिन्न पंचायतों में जीत हासिल की है, जिन्हें भी इस सम्मान समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

बैठक में वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला चौहान समाज के महासचिव गंगाराम चौहान, घरघोड़ा नगर अध्यक्ष घासीराम चौहान, सिरोत्तम चौहान, करमसिंह चौहान, नरेन्द्र चौहान, पदुमलाल चौहान, फूलसाय चौहान, भागीरथी चौहान उपस्थित रहे। इसके अलावा, खरसिया ब्लॉक से वरिष्ठ पदाधिकारी शिवाधर हेवार, हरि चौहान, चन्द्रसेन चौहान तथा पुसौर ब्लॉक से अमृत लाल चौहान, संतोष चौहान, दशाराम चौहान, पदुमलाल चौहान, हरिराम चौहान, अर्जुन चौहान, त्रिनाथ चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

यह सम्मान समारोह चौहान समाज की बढ़ती सामाजिक और राजनीतिक भूमिका को दर्शाएगा और समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएगा।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button