विज्ञापन दें / सहयोग करें

Chaitra Navratri 2025: आज मां कालरात्रि की पूजा, देवी मंदिरों में सुबह-शाम श्रद्धालु लगा रहे हैं हाजिरी | Chaitra Navratri 2025: Maa Kalratri is worshipped on the seventh day of Chaitra Navratri

Chaitra Navratri 2025: मां की भक्ति में लीन रहे श्रद्वालु

गुरुवार की सुबह से ही माता की छठवां रूप मां कात्यानी देवी की भक्ति में श्रद्वालु लीन रहे। शहर के प्रसिद्ध बुढ़ी माई मंदिर, अनाथालय स्थित दुर्गा मंदिर, समलेश्वरी माता मंदिर व राजापारा स्थित समलाई माता के मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे जो पूजा के साथ अपने परिवार के सुख-समृद्धि के लिए माता से कामना किया।

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri 2025: इस बार 9 दिन की नहीं बल्कि 8 दिनों की होगी नवरात्रि, जानें वजह..

माता का ज्योत दर्शन भी कर रहे श्रद्वालु

Chaitra Navratri 2025: ज्यादातर लोग सुबह-शाम माता के दरबार में पहुंच कर आरती का लाभ उठा रहे हैं, जिससे माता के आरती में हर दिन बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही भगवानपुर स्थित पूज्य मां अघोर शक्ति पीठ मंदिर में नवरात्र के दिनों में माता का संगीतमय आरती हो रही है, जहां आसपास के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे पहुंच रहे हैं और पूजा-पाठ के बाद माता का ज्योत दर्शन भी कर रहे हैं।

शुक्रवार को सप्तमी तिथी पर मां कालरात्री की पूजा की जाएगी। इसके लिए एक दिन पहले से तैयारी कर ली गई। इस संबंध में पंडित राजकुमार चौबे ने बताया कि इस बार आठ दिन का नवरात्र हो रहा है। इससे शुक्रवार को सप्तमी तिथि होने से कालरात्रि की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही रात 12 बजे निशा पूजन होगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button