आश्रम कांड: मथुरा नंबर की टैक्सी से आया चैतन्यानंद, आखिर आगरा में क्यों ठहरा? होटल में प्रवेश से गिरफ्तारी तक
उन्होंने कहा कि एक कार्यक्रम के सिलसिले में आगरा आए हैं। एक दिन के लिए ही कमरा चाहिए। इस पर उन्हें कमरा नंबर 101 दिखाया। उन्हें पसंद आ गया। महिला कर्मचारी ने रजिस्टर में एंट्री दर्ज कराई। उन्होंने अपना नाम स्वामी पार्थ सारथी लिखा मगर मोबाइल नंबर नहीं दिया।
रात करीब आठ बजे पास के रेस्तरां से खाना मंगवाया
आईडी के रूप में आधार कार्ड जमा कराया। उन्हें कमरा दे दिया गया। इसके बाद उन्होंने किसी से संपर्क नहीं किया। रात करीब आठ बजे पास के रेस्तरां से खाना मंगवाया था। इस दौरान भी वो बाहर की तरफ नहीं आए। रविवार तड़के करीब तीन बजे नीली-लाल रंग की बत्ती लगी दिल्ली नंबर की गाड़ी से दो लोग आए।
15 मिनट तक बाब से पूछताछ
कर्मचारी से ही दरवाजा खुलवाया। बाबा के दरवाजा खोलते ही अंदर चले गए। तकरीबन 15 मिनट तक उनसे पूछताछ करते रहे। बाहर कर्मचारी खड़े रहे। बाद में एक ट्रॉली बैग और हैंड बैग के साथ स्वामी पार्थ सारथी को बाहर लेकर आए। बाहर ही कार खड़ी थी जिसमें अन्य कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
Source link












