CG News: जगदलपुर नगर निगम बजट से पहले गरमाया सदन, नारेबाजी के बीच 2.40 अरब का बजट पेश
दरअसल बजट पेश करने से पहले विपक्ष ने मांग रखी कि पहले पिछले बजट के विकास कार्यों पर चर्चा की जाए। विपक्ष का तर्क था कि जब बजट से पहले जनता से सुझाव लिए गए थे, तो यह जरूरी है कि पुराने वादों का हिसाब सामने रखा जाए। हालांकि सत्तापक्ष पहले नया बजट पेश करने पर अड़ा रहा, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद बढऩे पर विपक्ष अपनी मांग को लेकर गर्भगृह में पहुंच गया और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगा। हालात बिगड़ते देख कुछ समय के लिए सदन को स्थगित करना पड़ा, लेकिन विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा और लगातार नारेबाजी जारी रखी।
Source link
Follow Us












