CG News: शराब दुकान जाने के रास्ते में 4 फीट गहरे गड्ढे़, फिसलते-गिरते पहुंच रहे लोग
शराब दुकान से रोजाना लाखों की बिक्री होती है। दीपावली और होली जैसे त्योहारों में यह बिक्री 4 से 6 करोड़ तक पहुंच जाती है। इसके बावजूद यहां आने-जाने वालों के लिए कोई मूलभूत सुविधा नहीं है। खासकर नगर पंचायत के अधीन मंदिरालय पहुंच मार्ग बुरी तरह जर्जर है। कुछ दूरी तक सीसी रोड है, लेकिन आगे मिट्टी और गड्ढ़ों से भरा रास्ता है। ग्राहकों और किसानों दोनों को भारी परेशानी होती है। कई लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। शराब लेने आए एक युवक का कहना था कि हम सरकार को कमाई दे रहे हैं, लेकिन हमारे आने-जाने की चिंता किसी को नहीं।
Source link
Follow Us











