cg crime news : हंसिया से सिर को कर दिया अलग, मिला आजीवन कारावास, वही नाबालिग से दुष्कर्म करने पर बीस साल कारावास की सजा
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी को कोर्ट ने 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) कृष्ण कुमार सूर्यवंशी ने आरोपी टीकम लाल मानकर उर्फ टुम्मन पिता भवनुराम मानकर (24) निवासी काडमरा वार्ड-एक थाना अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी धारा 363 में पांच वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रुपए अर्थदंड, धारा 366 में सात वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रुपए अर्थदंड, लैंगिक अपराध की धारा 6 के आरोप में बीस वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया।
Source link
Follow Us










