विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG Board Result 2026 Live: आज जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, सीएम साय करेंगे घोषणा

10:37 AM, 29-Apr-2026

दोबारा हुआ था हिंदी का पेपर

प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं। बता दें कि इस बार हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी। इस कारण परीक्षा परीणाम जारी होने में देरी हो रही है। 

10:06 AM, 29-Apr-2026

अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल

यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। 

09:11 AM, 29-Apr-2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे 10वीं-12वीं के परिणाम की घोषणा

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम की घोषणा आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मंत्री गजेन्द्र यादव और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जैसे ही मुख्यमंत्री की  और से परिणाम घोषित किया जाएगा, छात्र अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे।

09:00 AM, 29-Apr-2026

इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर हैं। आज दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।

 

08:01 AM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026 Live: आज जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, सीएम साय करेंगे घोषणा

कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल यानि आज जारी किए जाएंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। 

आज दोपहर ढाई बजे मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर के कक्ष क्रमांक एस-2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था भी की है।  


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button