विज्ञापन दें / सहयोग करें

सीजी बोर्ड परीक्षा..10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी: दसवीं की परीक्षा 21, बारहवीं की 20 से होगी शुरू, डेढ़ महीने पहले माशिमं ने शेड्यूल किया जारी – Raipur News

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2025-26 का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है।

.

बोर्ड सेक्रेटरी पुष्पा साहू ने इस संबंध में निर्देश जारी किए है। दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से और बारहवीं की परीक्षा 20 फरवरी से होगी। माशिमं के अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को छात्रों को फॉर्म और प्रैक्टिकल की प्रक्रिया समय से पूरा करने का निर्देश दिया है।

पहली बार डेढ़ महीने पहले टाइम टेबल जारी

माशिमं के अधिकारी हर बार दिसंबर माह के आखिरी तक बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी करते है। इस दर्मियान तक छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरवा दिया जाता था। छत्तीसगढ़ में इस बार सीबीएसई पैटर्न को फॉलो किया जा रहा है। अधिकारियों ने परीक्षा का शेड्यूल जारी करके छात्रों और पेरेंट्स को परीक्षा की तैयारी के लिए अलर्ट दिया है।

फाइल फोटो।

छात्रों के लिए एक्सपर्ट की सलाह

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पाठ्यक्रम के सभी विषयों का पुनरावलोकन करें और पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें। बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था, निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें। छत्तीसगढ़ बोर्ड के इस टाइम टेबल से छात्र अपनी तैयारी और अध्ययन योजना पहले से तय कर पाएंगे और परीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

फाइल फोटो।

पढ़े कक्षा 10वीं का टाइम टेबल

दिनांक

परीक्षा

21 फरवरी

हिंदी

24 फरवरी

अंग्रेजी

26 फरवरी

सामाजिक विज्ञान

28 फरवरी

विज्ञान

6 मार्च

गणित

9 मार्च

संस्कृत, मराठी,उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड, उडि़या

11 मार्च

ऑर्गेनाइज्ड रिटेलिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशिएन, हेल्थे केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट, टेली कम्युनिकेशन , बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेस एण्ड इंश्योरेंस , ब्यूटी एण्ड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, प्लबिंग, पावर, पर्यटन और अतिथि सत्कार

13 मार्च

केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत ), केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्रांइग एंड पेंटिंग

अब पढ़े कक्षा: 120वीं का टाइम टेबल

दिनांक

परीक्षा

20 फरवरी

भूगोल (102), भौतिक शास्त्र (201)

23 फरवरी

राजनीति विज्ञान (103), रसायन शास्त्र (202), लेखा शास्त्र (301), फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र (420), वस्तु चित्रण एवं आलेखन (520). शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा (फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड) (620)

25 फरवरी

संस्कृत

27 फरवरी

जीव विज्ञान (203/803) अर्थशास्त्र (303) पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मतस्य एवं कुक्कुट पालन (430), भारतीय कला का इतिहास (530), विज्ञान के तत्व (631)

2 मार्च

गणित (204/804), कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य) (151), भारतीय संगीत (161), चित्रकला (162), नृत्य कला (163), स्टेनो टायपिंग (164) कृषि (कला) (165), गृह विज्ञान (कला) (168), वाणिज्यिक गणित (169/869), औद्योगिक संगठन के मूल तत्व (332)

7 मार्च

समाज शास्त्र (104)

10 मार्च

अंग्रेजी (020/820)

12 मार्च

इतिहास (101), व्यवसाय अध्ययन (302), कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित (410), ड्राईंग एंड पेंटिंग (510), आहार एवं पोषण (फूड एण्ड न्यूट्रीशन) (610)

14 मार्च

हिंदी

16 मार्च

रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट (951), इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (952). आटोमोबाईल सर्विस टेक्निशियन (953), हेल्थ केयर (954), एग्रीकल्चर (955), मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट (956), टेलीकम्यूनिकेशन (957), बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेस एण्ड इंश्योरेंस (BFSI) (958), ब्यूटी एण्ड वेलनेस (959). इलेक्ट्रानिक्स एण्ड हार्डवेयर (960)

17 मार्च

मराठी (031/831), उर्दू (032/832), पंजाबी (033/833), सिंधी (034/834), बंगाली (035/835), गुजराती (036/836), तेलगू (037/837), तमिल (038/838), मलयालम (039/839). कन्नड़ (041/841), उड़िया (042/842)

18 मार्च

मनोविज्ञान (105)


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button