विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG Accident News: बेमेतरा में दर्दनाक हादसा! अनियंत्रित कार नदी में गिरी, बैंककर्मी की मौत | Tragic accident in Bemetara! Uncontrolled car

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा मार्ग में शिवनाथ नदी के ब्रिटिशकालीन पुराने पुल से कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई और देखते-ही-देखते पानी में समा गई। कारसवार युवक की पहचान बेमेतरा में पदस्थ बैंक कर्मी अमित कौल (35) के रूप में हुई है, जो मूलत: मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें

महाकुंभ स्नान करके बेटी के घर आई महिला, पिकअप की चपेट में आने से हुई मौत..

CG Accident News: बलौदाबाजार से आ रही कार हादसे का शिकार

बताया जा रहा है कि कारसवार अपने रिश्तेदार के यहां बलौदाबाजार गए थे, जहां से लौटते वक्त उसकी कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। जानकारी के बाद सिमगा थाना प्रभारी और बेमेतरा एसडीओपी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए थे। मृतक के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल, कार के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने की वजह सामने नहीं आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि टायर फटने से वाहन का संतुलन बिगडऩे से यह हादसा हुआ होगा। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button