छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में डबल मर्डर, जेल से छूटे कसाई ने भाभी-भतीजी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घोरेघाट में मंगलवार की शाम को पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने अपनी सगी भाभी और भतीजी की बांस के डंडे से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव की बस्ती की तरफ भाग निकला था, जिसे दाढ़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
बीच बचाव की कोशिश की
शिकायतकर्ता ने जब बीच-बचाव के लिए शोर मचाया, तो आरोपी डंडा लहराते हुए चिल्लाया कि ये लोग रोज उससे लड़ाई करते हैं और वह परिवार के किसी भी सदस्य को जिंदा नहीं छोड़ेगा। उसने चीखते हुए यह भी कुबूल किया कि वह दो लोगों को मार चुका है और अन्य को भी मार डालेगा। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पास में ही सकुंतला और उसकी मां कुमारी बाई आडिल (50 वर्ष) लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थीं।
पुलिस ने गिरफ्तार किया
पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी हेमलाल आडिल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक कलह के कारण हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।
Source link












