विज्ञापन दें / सहयोग करें

मुंगेली के जंगल में बुलडोजर एक्शन: 90 हेक्टेयर वनभूमि से कब्जा हटाया गया, कहा- अतिक्रमण न करने की अपील – Mungeli News



मुंगेली में वनमण्डलाधिकारी अभिनव कुमार के निर्देश पर वन परिक्षेत्र खुड़िया के परिसर चचेड़ी स्थित कक्ष क्रमांक 493 और 1522 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में वन भूमि पर बनी 35 निर्मित और 16 निर्माणाधीन झोपड़ियों को नियमानुसार हटाया गया। इसके परिणामस्वरूप लगभग 90 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया। यह पूरी कार्रवाई वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण और विधिसम्मत तरीके से संपन्न हुई। राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का भी इसमें महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिससे अतिक्रमण हटाने का अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो सका। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य वन भूमि का संरक्षण, अवैध अतिक्रमण की रोकथाम और वन क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और वन संरक्षण-संवर्धन के कार्यों में विभाग का सहयोग करें।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button