विज्ञापन दें / सहयोग करें

साले ने दोस्त के साथ मिलकर जीजा को मारी कैंची: मां से मारपीट की बात पर भड़का विवाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा – Raipur News



राजधानी के गंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर जीजा पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। घटना प्रभात टॉकीज के पास की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा बाबू मराठी (रिश्ते में साला) एवं आयुष गुप्ता बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला 4 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया सुमित्रा दीप (30), निवासी कलिंग नगर, गुढ़ियारी ने थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पति रवि दीप अपने परिचित गौरव सोना के साथ गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान के पास मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी बाबू मराठी, जो रिश्ते में साला है, अपने साथी आयुष गुप्ता के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले रवि दीप ने बाबू मराठी की मां के साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर आरोपी बाबू मराठी पहले से ही नाराज था। मौके पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान आरोपी बाबू मराठी ने अपने पास रखी कैंची से रवि दीप पर हमला कर दिया। हमले में रवि के सीने और जांघ में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद गौरव सोना ने बीच-बचाव कर घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। शिकायत के बाद पुलिस ने पकड़ा घटना की रिपोर्ट पर गंज थाना पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु की और आरोपी बाबू मराठी और आयुष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button