विज्ञापन दें / सहयोग करें

बृजमोहन बोले-रायपुर में ट्रैफिक सेंस काम ही नहीं करता; VIDEO: 20 मिनट की बजाए घंटेभर में पहुंचते हैं लोग, थानों से बाहर नहीं निकलते पुलिसकर्मी – Raipur News



रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। जिसमें उन्होंने शहर के ट्रैफिक स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई निर्देश भी दिए। इस बैठक का एक वीडियो सांसद ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। जिसमें वह जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से ट्रैफिक की स्थिति को लेकर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बृजमोहन अग्रवाल ट्रैफिक अधिकारी से कह रहे हैं कि पहले एक लोगों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचने में 20 मिनट लगता था अब 1-1 घंटे का समय लग रहा है। विभाग का ट्रैफिक सेंस बिल्कुल काम नहीं कर रहा है। वर्तमान में शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की हैं।
थाने से बाहर नहीं निकलते जवान आगे बृजमोहन ने कहा कि जिन एरिया में ट्रैफिक जाम होता है वहां पर के पुलिस थाने के जवान थानों से बाहर ही नहीं निकलते हैं। उन्होंने पुरानी बस्ती थाने का उदाहरण देते हुए कहा कि उस जगह पर आए दिन जाम लगा रहता है। यही हालत पंडरी में भी दिखता है। शहर के कई पेट्रोल पंप के सामने सीमेंट के बैरिकेड लगाकर बंद किया गया है। उसे कुछ दूरी पर खोलना चाहिए जिससे गाड़ियां अंदर से होकर बाहर निकल जाए।
VIP रोड में भी जाम की स्थिति बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि VIP रोड में राम मंदिर से लेकर एयरपोर्ट की तरफ आए दिन जाम लगा रहता है। कोई यदि एक बार सड़क में घुस गया तो वह दूसरी तरफ से निकल नहीं पाता। जिससे वह भी जाम में फंसा रहता है। उन्होंने ट्रैफिक अफसरों को सर्विस रोड में अनावश्यक बेरीकैडिंग हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सड़क में एक दो किलोमीटर में कट रहने से जाम की स्थिति काम निर्मित होती है। सांसद से मिले निर्देश के बाद ट्रैफिक अफसर ने मौके में जाकर जांच करने और उचित समाधान निकालने की बात कही।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button