विज्ञापन दें / सहयोग करें

कर्रेगुट्टा ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में 31 माओवादियों के शव बरामद

11 माओवादियों के शव कानूनी प्रक्रिया व पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है। 11 माओवादियों के शव की शिनाख्त व पहचान की प्रक्रिया जारी है। एसपी ने बताया कि इस मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी 14 म़़ई को प्रेसवार्ता लेकर दी जाएगी।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 12 May 2025 08:33:30 PM (IST)

Updated Date: Mon, 12 May 2025 08:34:46 PM (IST)

HighLights

  1. 20 शवो की पहचान बाद 11 शव को परिजनों को सौंपा गया।
  2. एसपी ने कहा 11 माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

नई दुनिया न्यूज बीजापुर। जिले सीमावर्ती क्षेत्र कर्रेगुट्टा कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 16 दिन तक चले माओवादी विरोधी अभियान में जवानों ने 31 माओवादियों को मार गिराया। अब तक के सबसे बड़े आपरेशन में तीन राज्यों की फोर्स माओवादियों के ठिकानों कर्रेगुट्टा पहाड़ी तक पहुंची थी। इसी अभियान के दौरान बीच बीच में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ भी हुई। जिसमें 31 माओवादी मारे गए। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मारे गए माओवादियों में 20 के शव की पहचान की गई है। 11 माओवादियों के शव कानूनी प्रक्रिया व पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है। 11 माओवादियों के शव की शिनाख्त व पहचान की प्रक्रिया जारी है। एसपी ने बताया कि इस मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी 14 म़़ई को प्रेसवार्ता लेकर दी जाएगी।

20 नक्सलियों के शवों की पहचान

  • बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में विगत दिनो में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बरामद नक्सलियों के शवों में से अब तक कुल 20 नक्सलियों के शवों की पहचान कर ली गई है l
  • पहचाने गए 20 नक्सलियों के शवों में से 11 शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
  • मुठभेड़ में बरामद शेष 11 नक्सलियों के शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके शव भी परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button