विज्ञापन दें / सहयोग करें

वेल्डिंग के दौरान डीजल टैंक में ब्लास्ट: कोरबा में वेल्डर के हाथ में आई गंभीर चोट; हालत गंभीर होने पर रेफर – Korba News

कोरबा जिले के टीपी नगर स्थित आरकेटीसी कंपनी में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। काशी नगर दिनेश कुमार बरेठ (31) एक ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक की वेल्डिंग कर रहा था। टैंक में बचे डीजल में वेल्डिंग की चिंगारी पड़ने से अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे उसके हाथ म

.

हादसे में दिनेश गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास की दुकानों के कर्मचारी और राहगीर मदद के लिए पहुंचे। घायल को पहले पिकअप वाहन से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में वाहन खराब हो जाने पर ऑटो रिक्शा से जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया।

वेल्डिंग से पहले टैंक को डीजल से खाली नहीं किया गया था

हाथ में गंभीर चोट

दिनेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बाहर रेफर कर दिया। जानकारों का कहना है कि ब्लास्ट इतना तेज था कि अगर आसपास और लोग होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि घायल का बयान दर्ज किया गया है। हाथ में गंभीर चोट के कारण उनके दाएं पैर से अंगूठा निशान लिया गया है।

हादसे में वेल्डर की लापरवाही और कंपनी प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। टैंक को वेल्डिंग से पहले डीजल से खाली नहीं किया गया था।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button