रायपुर में भाजपा नेता वापस जाओ के लगे नारे: नकटी गांव के लोगों को कब्जा खाली करने नोटिस, ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेरा, पुलिस-बल तैनात – Raipur News
राजधानी के माना इलाके के नकटी गांव में शुक्रवार 26 जून को कब्जा हटाने की कार्रवाई को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी के बीच वार्ड 16 और 17 के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने घेराव किया और भाजपा नेताओं के खिलाफ “वापस जाओ” के नारे लगाए। नोटिस देर से मिलने पर ग्रामीणों का विरोध ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने 25 जून की तारीख वाला नोटिस उन्हें शुक्रवार को आकर चस्पा किया। इससे उन्हें अपनी बात रखने या कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने का समय नहीं मिला। नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इलाके में पुलिस बल तैनात स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे, जबकि प्रदर्शनकारी कार्रवाई रोकने की मांग पर अड़े रहे। कुछ समय के लिए मौके पर पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने की स्थिति भी बनी रही। पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था के बेदखली की कार्रवाई उचित नहीं: ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं और बिना पर्याप्त समय और पुनर्वास की सही व्यवस्था के उन्हें हटाना ठीक नहीं है। वहीं प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई नियमों के अनुसार की जा रही है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आगे की कार्रवाई प्रशासनिक निर्णय के बाद की जाएगी।
<













