विज्ञापन दें / सहयोग करें

तालाब भरने को लेकर भड़के भाजपा-कांग्रेस पार्षद: तहसीलदार ने लगाया स्टे, निजी स्वामित्व की भूमि पर जलक्षेत्र, दस्तावेजों की होगी जांच – Ambikapur (Surguja) News



अंबिकापुर के बस स्टैंड के पास रिंग रोड से लगे पुराने जलस्रोत को भरने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आमने-सामने आ गए हैं। विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन और नगर निगम ने जलक्षेत्र में मिट्टी भराव पर रोक लगा दी है। अंबिकापुर तहसीलदार ने संबंधित जमीन को निजी स्वामित्व का बताते हुए भू-स्वामी को दस्तावेजों सहित कार्यालय में तलब किया है। अब जमीन के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जानकारी के मुताबिक रविवार रात जेसीबी और डंपरों के जरिए रिंग रोड से लगे पुराने तालाब में मिट्टी डाली जा रही थी। कांग्रेस पार्षद शुभम जायसवाल ने इसका वीडियो बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि यह तालाब रियासतकाल से अस्तित्व में है, जहां बड़ी मात्रा में पानी एकत्र होता है और यह क्षेत्र जलस्रोत के रूप में विकसित हो चुका है। विरोध के बाद अंबिकापुर नगर निगम और तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जलक्षेत्र में किसी भी प्रकार के भराव कार्य पर तत्काल रोक लगा दी है। भाजपा पार्षदों ने भी उठाया सवाल मामले में भाजपा पार्षद मनीष सिंह ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि यह तालाब सालों से अस्तित्व में है। आरोप है कि इसे भू-माफिया समतल किया जा रहे हैं, ताकि बाद में प्लॉटिंग कर इसे बेचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि भू-माफिया लगातार तालाबों और जलक्षेत्रों को भरकर समतल कर रहे हैं, जिससे अंबिकापुर क्षेत्र में जलस्रोतों का दायरा लगातार कम होता जा रहा है। जमीन कांग्रेस से जुड़े भू-माफिया के नाम पर भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने कहा कि यह जमीन कांग्रेस से जुड़े भू-माफिया आजाद इराकी के नाम पर दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमानुसार, भले ही कोई जल क्षेत्र राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज न हो, लेकिन यदि वह वर्षों से अस्तित्व में है तो उसे पाटा नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों से जुड़े बड़े लोग शामिल हैं। एसडीएम बोले- दस्तावेजों की होगी जांच मामले में अंबिकापुर एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने भूमि में जलभराव को देखते हुए इसे भरने के कार्य पर तत्काल रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि भूमि जयनगर निवासी आजाद इराकी के नाम पर दर्ज है। आजाद इराकी को भूमि से संबंधित दस्तावेजों के साथ 20 अप्रैल को तहसील न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button