विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिपुल गुप्ता ने तीसरे अटेंप्ट में हासिल की 103वीं रैंक: पहले आईआईटी फिर दो बार UPSC में सफल, पहले प्रयास में मिली 368वीं रैंक – Balrampur (Ramanujganj) News



संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणामों में बिपुल गुप्ता ने अखिल भारतीय स्तर पर 103वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और पूरे रामानुजगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बिपुल गुप्ता ने अपनी स्कूली शिक्षा डीपीएस उक्कुनगरम, विशाखापट्टनम से पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2022 में आईआईटी मद्रास से स्नातक की पढ़ाई की। सिविल सेवा परीक्षा में यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। यह पहली बार नहीं है जब बिपुल ने सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पिछले वर्ष उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 368वीं रैंक हासिल की थी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में भी 12वीं रैंक प्राप्त की थी। पढ़ाई के साथ-साथ बिपुल गुप्ता खेलों और अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। वे ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट धारक हैं और आंध्र प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं। बिपुल गुप्ता के पिता RINL में डीजीएम बिपुल गुप्ता के पिता पवन कुमार गुप्ता आरआईएनएल (RINL) में डीजीएम पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता दीपा गुप्ता एक जानी-मानी कवयित्री हैं। दीपा गुप्ता नगर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी और प्रतिष्ठित व्यवसायी स्वर्गीय मदन प्रसाद गुप्ता की पुत्री हैं। बिपुल की इस सफलता को रामानुजगंज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button