विज्ञापन दें / सहयोग करें

मोबाइल पर बात करते हुए पैदल चलने वालों से लूटपाट करने वाले को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

तारबाहर पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले दो नाबालिगों और एक युवक अविनाश कामले को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया है, जबकि कोतवाली पुलिस ने पचरीघाट के पास से 1…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 09:05:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 09:05:25 AM (IST)

आरोपित अविनाश कामले

HighLights

  1. तारबाहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
  2. दो नाबालिगों समेत एक आरोपी गिरफ्तार।
  3. लूटा गया मोबाइल भी बरामद।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मोबाइल पर बातचीत करते हुए पैदल चलने वाले से लूटपाट करने वालों दो नाबालिग समेत एक युवक को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से लूटा गया मोबाइल जब्त किया गया है।

सरकंडा के लिंगियाडीह में रहने वाले किशोर कुमार सिंह ने लूटपाट की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वह 13 जुलाई की रात जिला अस्पातल के सामने रोड पर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक्टीवा सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। शिकायत पर पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही थी। पुलिस की टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सरकंडा के भुकंप अटल आवास के पास रहने वाले अविनाश कामले उर्फ जादू(19) को पकड़ लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। कड़ाई करने पर उसने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करना बताया। पुलिस ने आरोपित और दो नाबालिग को पकड़ लिया। उनके कब्जे से लूट का माेबाइल जब्त कर लिया गया है। मामले में एक आरोपित फरार है। पकड़े गए युवक को जेल भेजा गया है, वहीं नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद दूसरी युवती से रचाई शादी: आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें,,,

naidunia_image

नशीली दवा और गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के पचरीघाट के पास नशेड़ियों को नशीली दवा और गांजा उपलब्ध कराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक के कब्जे से नशीली दवा और गांजा जब्त किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।कोतवाली सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह ने नशे का सामान उपलब्ध कराने वालों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सूचना मिली कि एक युवक पचरीघाट के पास नशेड़ियों को गांजा और नशीली दवाईयां बेच रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने पचरीघाट के पास घेराबंदी कर देवेंद्र इंगले(23) को पकड़ लिया।

आरोपित के कब्जे से 139 नशीली टेबलेट और 800 ग्राम गांजा जब्त कर लिया। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button