CG News: धमाकों से कांपने वाला बीजापुर अब बना विज्ञान जिला, टेलीस्कोप से ब्रह्मांड को निहार रहे नक्सलगढ़ बच्चे | Bijapur, which trembled with explosions, has now become a science distric
टेलीस्कोप से ज्ञान, शुभांशु से प्रेरणा भारत के स्पेस यात्री शुभांशु की सफलता ने बीजापुर के बच्चों में अंतरिक्ष को लेकर नई चेतना जगाई है। बच्चों को सूर्य-चंद्रग्रहण, उल्कापिंडों की बारिश, धूमकेतु, भूकंप, ऋतु परिवर्तन और ज्वालामुखी जैसी घटनाओं को वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से व्यावहारिक रूप में समझाया जा रहा है।
कभी डरते थे स्कूल जाने में, अब विज्ञान सीखने की होड़ कभी जहां स्कूल जाने से पहले बच्चे सुरक्षा की चिंता करते थे, अब वहां के बच्चे खुद लैब में पहुंचकर अंतरिक्ष को समझ रहे हैं। उनके हाथों में किताबों के साथ अब टेलीस्कोप भी है, और आंखों में सितारों को छूने का सपना है।
पहली डिजिटल एस्ट्रोनॉमी लैब बीजापुर जिले में यह पहल बस्तर के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। जिले में पहली बार इस स्तर पर डिजिटल एस्ट्रोनॉमी लैब्स स्थापित की गई हैं। यह न सिर्फ शिक्षा का विस्तार है, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में एक ठोस कदम भी है।
बच्चे जो किताबों में पढ़ते हैं, उसे प्रयोगशालाओं में अनुभव कर रहे हैं। यह सिर्फ एक शैक्षणिक पहल नहीं, बल्कि बस्तर के उज्जवल भविष्य की नींव है। संबित मिश्रा, कलेक्टर, बीजापुर
Source link



.jpg?w=390&resize=390,220&ssl=1)








