विज्ञापन दें / सहयोग करें

Bihar Election : जदयू ने कई उम्मीदवारों को दिया सिंबल, राजकुमार सिंह के साथ जानिए किस नाम की हो रही चर्चा

भारतीय जनता पार्टी ने आज 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड में अब तक इस बात का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कई उम्मीदवारों को सिंबल दिया है। उन उम्मीदवारों में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में रामानंद मंडल और मुंगेर जिले के जमालपुर में नचिकेता मंडल शामिल हैं। इसके अलावे बेगूसराय जिले के मटिहानी विधान सभा के लिए सिटिंग विधायक राजकुमार सिंह पर पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। इसके अलावे नालंदा जिले के राजगीर से कौशल किशोर को मौका दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम हाउस पर प्रदर्शन कर रहे JDU विधायक गोपाल मंडल को सुरक्षा कर्मियों ने उठाया, बोले- टिकट मिलेगा

इन उम्मीदवारों पर भी पार्टी ने जताया भरोसा 

जनता दल यूनाइटेड ने हसनपुर से राजकुमार राय को सिंबल दिया है, जबकि हसनपुर से राजकुमार राय पर पार्टी ने भरोसा जताया है। बरौली से मंजीत सिंह को जदयू का उम्मीदवार बनाया गया है। बेलदौर से पण सिंह पटेल, मसौढ़ी से अरुण मांझी, पटना फुलवारी शरीफ से श्याम रजक, गायघाट से कोमल सिंह, कुचायकोट से अमरेन्द्र पांडे, मांझी से रंधीर सिंह, हथुआ से रामसेवक सिंह और आलम नगर से नरेन्द्र नारायण को पार्टी ने जदयू का सिंबल दिया है। हालांकि पूरी सूची की घोषणा का इंतजार अब तक किया जा रहा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button