विज्ञापन दें / सहयोग करें

Bihar Board 12th Result 2026 Live: आज जारी होंगे बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे, पढ़ें पल-पल की हर ताजा अपडेट

11:46 AM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 और दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक दो पालियों में हुई थी।

11:29 AM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: कितने केंद्रो पर हुई थी परीक्षा?

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 प्रदेश के 1,782 परीक्षा केंद्रों पर 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक हुई।

11:22 AM, 23-Mar-2026

BSEB 12th result 2026: 28 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार

कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 28 लाख 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं पंजीकरण करवाया था। इसमें मैट्रिक परीक्षा (10वीं) के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा कुल 13,17,846 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

11:03 AM, 23-Mar-2026

BSEB 12th result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट होने वाला है जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट यानी कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 23 मार्च दोपहर 1:30 पर जारी कर दिया जायेगा। BSEB के ऑफिशियल X हैंडल पर जानकारी साझा की गई है। 

11:02 AM, 23-Mar-2026

BSEB Inter Result Last Year: पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

पिछले वर्ष 2025 में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट 25 मार्च को जारी किया गया था। इस बार भी बोर्ड ने अपनी परंपरा को जारी रखते हुए जल्दी परिणाम घोषित करने की तैयारी की है।

10:54 AM, 23-Mar-2026

BSEB Bihar Board Inter Result 2026: यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।  रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें।

10:45 AM, 23-Mar-2026

BSEB Bihar Board Inter Result 2026: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट?

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर Results वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड का चयन करें।
  • अब कक्षा 12वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।

10:37 AM, 23-Mar-2026

Bihar 12th result 2026 date: इंटरनेट और डिवाइस चेक करें

आपका मोबाइल या लैपटॉप सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन तेज व स्थिर हो। खराब नेटवर्क की वजह से रिजल्ट देखने में परेशानी आ सकती है।

10:33 AM, 23-Mar-2026

BSEB Bihar Board Inter Result 2026: रिजल्ट पेज को बुकमार्क करें

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में अमर उजाला के रिजल्ट पेज को पहले से ओपन या बुकमार्क कर लें ताकि आप सीधे लिंक के जरिए जल्दी परिणाम देख सकें।

10:31 AM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: अमर उजाला वेबसाइट पर पंजीकरण करें

रिजल्ट जल्दी और आसानी से देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर लें। इससे नतीजे जारी होते ही आपको तुरंत अपडेट मिल जाएगा और आप आसानी से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button