रायपुर रेलवे में बड़ा फेरबदल, सीनियर DCM अवधेश त्रिवेदी का हुआ ट्रांसफर | Raipur Railway Senior Dcm Transfer
Senior DCM Transfer: छत्तीसगढ़ के रायपुर रेल मंडल में अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में रायपुर रेलवे के सीनियर डीसीएम (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) अवधेश कुमार त्रिवेदी का स्थानांतरण किया गया है। उन्हें अब नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में सीएफटीएम (Chief Freight Transportation Manager) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। त्रिवेदी पिछले तीन वर्षों से रायपुर मंडल में पदस्थ थे। इस दौरान उन्होंने रेलवे राजस्व, यात्री सुविधाओं और स्टेशन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में कई व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिला।
Source link
Follow Us












