मनेन्द्रगढ़ में एसीबी का बड़ा एक्शन: रिश्वतखोरी मामले में नगर पालिका में मारा, अकाउंटेंट और सीएमओ हिरासत में
नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में छापा मारा।
जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से काम का बिल पास कराने के एवज में 53,000 रुपये की मांग की गई थी। इसमें से पहली किश्त 20,000 रुपये पहले ही नगद दी जा चुकी थी।
आज दोपहर ठेकेदार 33,000 रुपये लेकर सीएमओ के घर पहुंचा।
सीएमओ के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम अकाउंटेंट को दी। जैसे ही अकाउंटेंट ने नकद राशि ली, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल एसीबी की टीम अकाउंटेंट सुशील भगत और सीएमओ इसहाक खान दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
Source link













