विज्ञापन दें / सहयोग करें

मानसून से पहले रायपुर में जलनिकासी, पुल निर्माण कार्य पूरे: विधायक पुरंदर ने किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण, बोले-हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचे – Raipur News

रायपुर उत्तर को जलभराव से मिली मुक्ति, विधायक मिश्रा ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने रविवार को विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृत साढ़े चार करोड़ राशि के अंतर्गत निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। यह कार्य रायपुर शहर के एक्सप्रेसवे क्षेत्र, अवंती विहार कॉलोनी, कचना, कविता नगर, गायत्री नगर, गीतांजलि

.

लंबे समय से थी पानी निकासी की मांग

लोकार्पण अवसर पर विधायक मिश्रा ने कहा, लोगों की लंबे समय से मांग थी कि यहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था हो। इसके भूमि पूजन के बाद आज मैं इसका लोकार्पण भी कर रहा हूं। इसके लिए मैं जनता का धन्यवाद करता हूं।

निगम की टीम को बताया असली हीरो

उन्होंने इस कार्य को सफल बनाने में नगर निगम की भूमिका को सराहना की और कहा कि यह सब निगम आयुक्त विश्वदीप, जोन कमिश्नर संतोष पांडेय, और भरत वलेचा की टीम के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए बेहतरीन कार्य किया है।

बारिश से पहले कार्य पूर्ण करना बड़ी उपलब्धि

विधायक ने कहा कि समय रहते, विशेषकर मानसून से पहले निर्माण कार्यों को पूरा कराना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, रायपुर की मेयर मीनल चौबे, निगम की टीम और ठेकेदारों ने मिलकर निर्माण कार्य को बारिश से पहले पूरा किया। रायपुर की मेयर का इसमें बड़ा योगदान रहा। मेयर मीनल चौबे, और निगम की पूरी टीम को धन्यवाद दिया, जिन्होंने जीई रोड जैसे बड़े प्रोजेक्ट में भी गुणवत्ता पूर्वक कार्य किया है और इस परियोजना की भी लगातार मॉनिटरिंग की।

अवंती विहार पुल का लोकार्पण

रायपुर के अवंती विहार में वर्षों से लंबित पुल का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा के प्रयासों से 30 लाख रुपए की लागत से बने इस पुल का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस अवसर पर कहा, मेरा कर्तव्य है कि हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचे। यह पुल केवल एक शुरुआत है, हम उत्तर विधानसभा को आधुनिक, सुरक्षित और समृद्ध बनाकर ही रुकेंगे। यह पुल अब अवंती विहार, आनंद नगर और कविता नगर के निवासियों को जलभराव से राहत और सुगम आवागमन प्रदान करेगा।

लोकार्पण समारोह में नगर निगम कमिश्नर, जोन कमिश्नर संतोष पांडे, एमआईसी सदस्य संतोष साहू, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button