विज्ञापन दें / सहयोग करें

गुंडागर्दी : ऑटो से उतरते ही पीटा, बदमाशों ने युवक से रुपए लूटे

पुलिस के मुताबिक ग्राम चेरिया निवासी इंदु पाल 25 जुलाई को काम करने के लिए रायपुर आया। सवारी ऑटो से वह शाम करीब 4 बजे सिटी सेंटर मॉल के पास पहुंचा। ऑटो से उतरते समय उसने ड्राइवर को पैसे दिए। इस दौरान ऑटो सवार 3 युवक मौके पर पहुंचे। उसे पकड़ लिया। उससे मारपीट की और उसकी जेब से 2 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद तीनों भाग निकले। घटना के बाद पीडि़त देवेंद्र नगर थाने पहुंचा। मामले की शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। शिकायत करने के बाद पीडि़त अपने घर लौट गया। घटना के चार दिन बाद 29 जुलाई को देवेंद्र नगर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button