Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश | Bear Attack On Woman In Mainpat
अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में हाथी और भालुओं का आतंक है। आए दिन हाथी के हमले में लोगों की मौत हो रही है, वहीं भालू भी हमले कर लोगों को घायल कर रहे हैं। इसी कड़ी में मैनपाट क्षेत्र में भालू (Mainpat bear attack) के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला मंगलवार की सुबह जंगल में खुखड़ी बीनने गई थी, इसी बीच अचानक वहां भालू आ धमका और उस पर हमला कर दिया। भालू ने महिला के चेहरे, सिर व कुल्हे को अपने पैने नाखूनों से नोंच डाला, इससे महिला बेहोश होकर वहीं गिर गई। आस-पास के लोगों ने शोर मचाया तो भालू वहां से भाग गया। महिला को फिलहाल गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है।
Source link
Follow Us










