विज्ञापन दें / सहयोग करें

बैज बोले-अंग्रेजों के सामने हाथ जोड़ने वालों की मूर्ति क्यों: तेलीबांधा तालाब में वीर सावरकर की प्रतिमा पर सियासत, कहा-माता कर्मा की प्रतिमा लगे – Raipur News



राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में वीर सावरकर की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। सावरकर स्मृति संस्था की ओर से नगर निगम को प्रतिमा स्थापना के लिए आवेदन दिए जाने के बाद कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा तेलीबांधा तालाब का नाम बदलकर सावरकर के नाम पर रखना चाहती है। यह छत्तीसगढ़ के महापुरुषों का अपमान है। यहां माता कर्मा और तेलहीन माई के नाम को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने अंग्रेजों के सामने हाथ जोड़े, उनकी मूर्ति लगाने की बात भाजपा कर रही है। सावरकर स्मृति मंच ने सौंपा ज्ञापन वहीं, सावरकर स्मृति मंच के संयोजक इंजीनियर गिरधारी ने बताया कि संस्था की ओर से महापौर मीनल चौबे और संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि शहर में अलग-अलग महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, ऐसे में वीर सावरकर की प्रतिमा भी लगाई जानी चाहिए। गिरधारी के मुताबिक तेलीबांधा तालाब का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने और समय बिताने पहुंचते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रतिमा के साथ लाइट शो शुरू किया जाता है, तो यह स्थान शहर का बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन बन सकता है। तेलीबांधा तालाब रायपुर का प्रमुख पर्यटन- मनोरंजन स्थल जानकारी के मुताबिक यह प्रस्ताव पहले मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम मंजूरी के लिए नगर निगम की सामान्य सभा में पेश किया जाएगा। बता दें कि तेलीबांधा तालाब रायपुर का प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन स्थल माना जाता है। यहां देश का 82 मीटर ऊंचा तिरंगा भी स्थापित है, जिससे यह स्थान शहर की पहचान बन चुका है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button