विज्ञापन दें / सहयोग करें

Axiom 4 Mission: ISS पर सफल डॉकिंग के बाद पहली तस्वीर आई सामने, शुभांशु के माता-पिता बोले- बेटे पर गर्व है

Axiom 4 Mission की सफल डॉकिंग देखने के लिए शुभांशु के माता-पिता उनके स्कूल पहुंचे। इस मौके पर उनके पिता ने कहा कि बेटे पर गर्व है। वहीं मां ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है। हम डॉकिंग कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं।



Axiom 4 Mission की डॉकिंग के बाद की पहली तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला


loader



विस्तार


अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर #Axiom4Mission की सफल डॉकिंग हो गई। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के माता-पिता अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्वित हैं। वो परिवार के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर #Axiom4Mission की सफल डॉकिंग देखने के लिए लखनऊ के कानपुर रोड स्थित उनके स्कूल पहुंचे थे। जब शुभांशु के यान की ISS पर सफलतापूर्वक डॉकिंग हुई तो सभी खुशी से झूम उठे। भारत माता की जय के नारे से परिसर गूंज उठा।

Trending Videos

इस मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हमें बेहद गर्व है। हम उनकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे थे। यह हमारे लिए गर्व का दिन है। हम शाम 6 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे। 

 




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button