विज्ञापन दें / सहयोग करें

हमले से बचने आज शाम 4 बजे दुर्ग में मॉकड्रिल: जगह-जगह बजेगा सायरन, एयर अटैक के दौरान क्या करें, कैसे खुद को बचाएं, प्रैक्टिस होगी – Chhattisgarh News

पाकिस्तान से तनाव के बीच आज (7 मई) को देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की प्रैक्टिस होगी। मॉकड्रिल में छत्तीसगढ़ का दुर्ग शहर भी शामिल है। भिलाई स्टील प्लांट को देखते हुए दुर्ग को अलर्ट में रखा गया।

.

सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटगरी-1 सबसे संवेदनशील और कैटेगरी-3 कम सेंसेटिव है। इसमें दुर्ग कैटेगरी-2 में शामिल है। कलेक्टर ने बताया कि, शाम 4 बजे जगह-जगह सायरन बजाए जाएंगे।

इसके बाद सिविल डिफेंस वॉर की मॉकड्रिल होगी। इसमें नागरिकों को हवाई हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह इसलिए किया जा रहा है, जिससे एयर अटैक की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

लखनऊ और जम्मू में मंगलवार को युद्ध के दौरान बचने की ट्रेनिंग दी गई।

कलेक्ट्रेट सभागृह में दिया गया प्रेजेंटेशन

कल होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर कलेक्ट्रेट दफ्तर में एक बैठक भी हुई। दुर्ग संभाग कमिश्नर आईजी और कलेक्टर के नेतृत्व में हुई बैठक में पुलिस सेंट्रल फोर्स और सिविल के अधिकारी शामिल हुए। बताया गया कि, पैनिक सिचुएशन में कैसे रिएक्ट करें इसे लेकर वीडियो भी जारी किया गया है।

पिछली बार 1971 में हुई थी मॉक ड्रिल

देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध हुआ था। यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी। दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। सरकार किसी भी संभावित खतरे से पहले तैयारी करना चाहती है।

मॉकड्रिल को लेकर कलेक्ट्रेट ऑफिस में मीटिंग हुई।

ड्रिल के दौरान क्या-क्या होगा?

  • सायरन बजाए जाएंगे और चेतावनी दी जाएगी।
  • इंडियन एयर फोर्स से रेडियो और हॉटलाइन से संपर्क किया जाएगा।
  • कंट्रोल रूम और शैडो कंट्रोल रूम एक्टिव होंगे।
  • आम लोगों और छात्रों को सुरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • फायर ब्रिगेड, वार्डन, रेस्क्यू टीम जैसी सेवाएं सक्रिय होंगी।
  • ब्लैकआउट और जरूरी ठिकानों को छिपाने की प्रक्रिया की जांच की जाएगी।
  • लोगों को निकालने की योजना पर अभ्यास किया जाएगा।
  • बंकरों की सफाई और उपयोग की तैयारी भी की जाएगी।

मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट एक्सरसाइज क्या है?

मॉक ड्रिल यानी एक तरह की “प्रैक्टिस” जिसमें हम यह देखते हैं कि अगर कोई इमरजेंसी (जैसे एयर स्ट्राइक या बम हमला) हो जाए, तो आम लोग और प्रशासन कैसे और कितनी जल्दी रिएक्ट करता है। ब्लैकआउट एक्सरसाइज का मतलब है कि एक तय समय के लिए पूरे इलाके की लाइटें बंद कर देना।

इसका मकसद यह दिखाना होता है कि अगर दुश्मन देश हमला करे, तो इलाके को अंधेरे में कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे दुश्मन को निशाना साधने में मुश्किल होती है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button