विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG में कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह का प्रयास… सामाजिक बहिष्कार से परेशान शख्स ने खुद पर उड़ेला मिट्टी तेल

सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहे परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को जिला कार्यालय के सामने अपने शरीर पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। जिसके बाद …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 07:12:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 07:12:34 PM (IST)

CG में कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह का प्रयास

HighLights

  1. सामाजिक बहिष्कार से तंग आकर कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह का प्रयास
  2. थाने से लेकर मानवाधिकार आयोग तक की शिकायत, पर नहीं मिला न्याय
  3. झुलसे ग्रामीण का अस्पताल में इलाज जारी, प्रशासन ने शुरू की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, खैरागढ़। सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहे परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को जिला कार्यालय के सामने अपने शरीर पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। जिसके बाद प्रशासनिक महकमा में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की तत्परता से स्थिति पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। अधेड़ की पहचान गंडई कटंगी निवासी शीतलाल निर्मलकर के रूप में हुई है।

न्याय नहीं मिलने से क्षुब्ध, कलेक्ट्रेट परिसर में मची अफरा-तफरी

शीतलाल अचानक कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा और खुद पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश करने लगा। यह देख वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक सन्न रह गए। तत्काल हरकत में आई पुलिस ने उसे रोककर सुरक्षित किया। इस दौरान वह हल्का झुलस गया, जिसे बाद में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शीतलाल लंबे समय से अपने गांव में कथित सामाजिक बहिष्कार का सामना कर रहा था।

प्रभावशाली लोगों पर आरोप, बच्चों की पढ़ाई और आजीविका हुई प्रभावित

उसने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने उसे और उसके परिवार को सामाजिक रूप से अलग-थलग कर दिया, जिससे उसके बच्चों की पढ़ाई और परिवार की रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है। पीड़ित का कहना है कि उसने इस मामले में स्थानीय थाना, कलेक्टर कार्यालय, गृह विभाग और मानवाधिकार आयोग तक शिकायतें की। लेकिन कहीं से भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रशासनिक संवेदनशीलता पर सवाल, पूरा परिवार मानसिक दबाव में

न्याय न मिलने और लगातार मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं जिला प्रशासन ने भी शिकायतों की पुनः समीक्षा करने की बात कही है। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक संवेदनशीलता, ग्रामीण इलाकों में सामाजिक बहिष्कार और न्याय तक आम नागरिक की पहुंच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button