विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांच के टुकड़े से युवक पर हमला: धमतरी में पुरानी रंजिश में वारदात, इससे पहले चाकू गोदकर हुई थी हत्या – Dhamtari News


छत्तीसगढ़ के धमतरी में जिस स्थान पर पहले एक युवक की हत्या हुई थी, वहीं पर एक और युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी ने कांच के टुकड़े से युवक पर वार किया।

.

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गोकुलपुर वार्ड में युवक खाना खाकर टहल रहा था। जिस पर आरोपी ने प्राण घातक हमला कर दिया। हमले से युवक लहूलुहान हो गया। जिसे गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को छुट्टी दे दी गई।

वहीं आरोपी वार करने के बाद फरार हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को रात्रि में भटगांव चौक गोकुलपुर के पास घायल तामेश्वर भोयर खाना खाकर निकला था। ठीक उसी समय आरोपी गोपाल कृष्ण यदु (19) ने पुरानी रंजिश के चलते तामेश्वर पर कांच के टुकड़े से वार कर दिया।

हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कुछ महीने पहले भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड के पास एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जिसका सीसीटीवी वीडियो खूब वायरल हुआ था।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button