नर्सिंग छात्रों के लिए 15 हजार स्टाइपेंड की मांग, एसोसिएशन ने शुरू किया तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पदोन्नति के पदों पर की गई संविदा नियुक्तियों को निरस्त करने और नर्सिंग संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने तीन दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।
प्रदर्शन के पहले दिन गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर में संघ के पदाधिकारियों और नर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन नर्सिंग छात्रों के लिए 15 हजार रुपये स्टाइपेंड की मांग कर रहा है। इसके अलावा नर्सिंग संवर्ग की अन्य लंबित मांगों को भी उठाया जा रहा है।
Follow Us











