विज्ञापन दें / सहयोग करें

अस्मिता हॉकी प्रतियोगिता शुरू, छत्तीसगढ़ और मप्र की शानदार जीत: राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-1, मप्र ने महाराष्ट्र को 10-0 से हराया – Rajnandgaon News



राजनांदगांव में अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में ‘अस्मिता वेस्ट जोन सब-जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता’ की शुरुआत हुई। पहले दिन छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने शानदार जीत दर्ज की। यहाँ से भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-1 के बड़े अंतर से पराजित किया। जिसमें मधु सिदार ने 13 गोल किए। वहीं, मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को 10-0 से मात दी, जिसमें नौशीन नाज़ ने 5 गोल दागे। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविंद्र वैष्णव ने किया और कहा, “राजनांदगांव को विश्व स्तर पर हॉकी की ‘नर्सरी’ के रूप में जाना जाता है। पिछले एक साल में यहाँ चार बड़े आयोजनों का होना गौरव की बात है। मुझे विश्वास है कि यहाँ से भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे।” आयोजन में कई खेल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹1.80 लाख, उपविजेता को ₹1.44 लाख और तीसरे-चौथे स्थान पर ₹90 हजार का पुरस्कार मिलेगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button