विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव की घोषणा: 1 जून को वोटिंग, 4 जून को आएंगे नतीजे, उम्मीदवार 18 मई तक भर सकेंगे नामांकन – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायतों के आम और उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोनों चुनाव एक ही चरण में होंगे। वोटिंग 1 जून 2026 को होगी और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

.

चुनाव की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी। उम्मीदवार 11 मई से 18 मई तक नामांकन भर सकेंगे। 19 मई को नामांकन की जांच होगी और 21 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

कहां-कहां होंगे चुनाव?

10 लाख से ज्यादा वोटर डालेंगे वोट राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि चुनाव में 10 लाख से ज्यादा मतदाता हिस्सा लेंगे। मतदान के लिए सैकड़ों मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिन इलाकों में चुनाव होना है, वहां अभी से आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button