विज्ञापन दें / सहयोग करें

Amit Shah Jammu Visit : सियासी तनातनी के बीच गृहमंत्री शाह जम्मू में, कहा- आतंकवाद को कुचलने की रणनीति तैयार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विकास कुमार

Updated Mon, 07 Apr 2025 12:28 AM IST

-प्रदेश सरकार की चुनौतियों के समाधान के लिए गृह मंत्री पर नजरें टिकीं

-भाजपा के भविष्य की कार्ययोजनाओं को तय करेगा शाह का दौरा



जम्मू पहुंचे अमित शाह
– फोटो : अमर उजाला


loader



विस्तार


सरकार और एलजी प्रशासन के बीच तनातनी और सुरक्षा की चुनौतियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान जम्मू शहर और आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा। शाम को भाजपा मुख्यालय में बंद कमरे में शाह ने पार्टी के 28 विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की। इसमें जम्मू संभाग में बढ़ रहे आतंकवाद के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। विधानसभा क्षेत्रों के मुद्दों और समस्याओं पर भी चर्चा हुई। शाह राजभवन में ठहरे हुए हैं, जहां उपराज्यपाल से उनकी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

Trending Videos

 


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button