Ambikapur Accident: अंधेरे में खड़े ट्रक से जा भिड़ी स्कॉर्पियो, खोपा धाम से लौट रहे 1 श्रद्धालु की मौत, 3 महिला समेत 5 घायल
अंबिकापुर। खोपा धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित सोनवाही जंगल में रविवार की शाम सडक़ पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे (Road accident in Ambikapur) में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई, वहीं 5 अन्य लोग घायल हो गए। इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो से घायलों को निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर मृतक व घायलों के परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। सोमवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंपा गया।
Follow Us












