All Party Delegation: ‘टीम इंडिया’ ने दुष्प्रचार को किया धराशायी; छह शिष्टमंडलों ने विदेश में खोली PAK की पोल
08:06 AM, 25-May-2025
#WATCH | New York, US: On paying tribute at 9/11 Memorial, BJP MP Shashank Mani says, “Our 10-day visit has started from New York and it has a significant symbolism. We went there, where New York was also affected due to terrorism. From there, our 8-member delegation gave a… pic.twitter.com/YOmoFcVSSe
— ANI (@ANI) May 25, 2025
9/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा कि हमारी 10 दिवसीय यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू हुई है और इसका एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। हम वहां गए जहां आतंकवाद के कारण न्यूयॉर्क भी प्रभावित हुआ था। वहां से हमारे आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एक संदेश दिया कि आतंकवाद किसी एक देश का मुद्दा नहीं है। यह एक वैश्विक समस्या है। भारत हमेशा हमारे देश में हुई आतंकी घटनाओं के खिलाफ खड़ा रहेगा। हमारी यात्रा का उद्देश्य यह साबित करना है कि आतंकवाद किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया है कि आतंकवाद पर हमला किया गया है। अगर हमें विकसित भारत चाहिए तो आतंकवाद को मिटाना होगा।
05:09 AM, 25-May-2025
राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने भारत-पाकिस्तान तनाव पर बात करते हुए कहा, इस बार हमारे प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते… खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। हमने ठान लिया है कि अब हम ये सब और बर्दाश्त नहीं करेंगे।
05:03 AM, 25-May-2025
पाकिस्तान ने जताई संघर्ष विराम की इच्छा: बैजयंत पांडा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से संघर्षविराम का श्रेय लिए जाने के मुद्दे पर भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने कहा कि कई देश और नेता कह रहे हैं कि उन्होंने मध्यस्थता की, लेकिन हमारा रुख साफ है कि यह भारत-पाकिस्तान का द्विपक्षीय मामला है और हम केवल पाकिस्तान से ही बात करेंगे। कई देशों की सलाह के बावजूद हमने कहा था कि इसके लिए केवल पाकिस्तान जिम्मेदार है। जब पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत को संघर्ष विराम की इच्छा जताई, तभी हमने कहा कि अगर आप गोलीबारी बंद करें तो हम भी बंद करेंगे।
पांडा ने कहा, हमारी नई नीति यह है कि हमने पाकिस्तान की परमाणु धमकी को चुनौती दे दी है और अब हम उसकी परमाणु धमकी से ब्लैकमेल नहीं होंगे। हम जवाब देने में सक्षम हैं और देंगे, लेकिन हालात परमाणु संघर्ष तक नहीं पहुंचेंगे, क्योंकि हमारा मकसद संघर्ष नहीं, बल्कि उन्हें नुकसान पहुंचाकर रोकना है।
उन्होंने कहा, भारत और बहरीन के बीच गहरे और पुराने संबंध हैं। मैं बहरीन सरकार को उनके लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हाल के घटनाक्रमों में बहरीन के मजबूत समर्थन की भी हम सराहना करते हैं। हम एक कठिन समय से गुजर रहे हैं। एक तरफ भारत बहुत अच्छी प्रगति कर रहा है और हम अपनी दोस्ती, व्यापार और संबंधों को दुनिया भर में बढ़ा रहे हैं। (पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में) 26 लोगों को उनके धर्म की पहचान करके उनकी पत्नी और बच्चों के सामने मार दिया गया। भारत कई ऐसे खौफनाक आतंकवादी हमलों का सामना कर चुका है और आतंकवाद कोई भी देश बर्दाश्त नहीं करता। हमारी समस्या यह है कि सारे आतंकवादी हमले हमारे पश्चिमी पड़ोसी देश से योजनाबद्ध तरीके से किए जाते हैं।
04:57 AM, 25-May-2025
आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करे पाकिस्तान: गुलाम नबी आजाद
बहरीन में प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा, हमें हर अंतरराष्ट्रीय मंच और इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) में समर्थन की जरूरत है। हम किसी देश को खत्म करना नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि पाकिस्तान इस आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करे और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
04:38 AM, 25-May-2025
पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डालने में मदद करे बहरीन: ओवैसी
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, इन आतंकवादी संगठनों ने भारत में मासूम लोगों की हत्या को सही ठहराने के लिए कुरान की आयतों को गलत संदर्भ में पेश किया है। हमें इसका अंत करना होगा। इस्लाम में आतंकवाद की निंदा की गई है और कुरान साफ कहती है कि एक मासूम की हत्या पूरे मानवता की हत्या के बराबर है।
ओवैसी ने कहा, हमारे देश में राजनीतिक मतभेदों के बावजूद देश की एकता पर कोई समझौता नहीं होता है। समय आ गया है कि हमारा पड़ोसी देश इस बात को समझे। मैं बहरीन सरकार से उम्मीद करता हूं कि वह पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डालने में मदद करे, क्योंकि इसी पैसे से आतंकवादियों को समर्थन मिलता है। उन्होंने आगे कहा, हमारी सरकार हर भारतीय की सुरक्षा के लिए कदम उठा रही है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर पाकिस्तान फिर से इस प्रकार की हरकत करता है तो उसका जवाब कड़ा होगा। हम यहां इसलिए आए हैं, ताकि दुनिया को बताया जा सके कि भारत को लंबे समय से किस खतरे का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या केवल पाकिस्तान की वजह से है। जब तक पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को मदद देना बंद नहीं करेगा, यह समस्या खत्म नहीं होगी।
04:33 AM, 25-May-2025
फिर हमला हुआ तो जवाब देगा भारत: फांगनोन कोन्याक
भाजपा सांसद एस. फांगनोन कोन्याक ने भी प्रमुख व्यक्तित्वों के साथ बातचीत में कहा, विभाजन के बाद से ही पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपनी आतंकवादी गतिविधियां बंद नहीं की हैं। हमारी विनती है कि बहरीन भी आगे आए और पाकिस्तान से अपने कृत्यों की जिम्मेदारी लेने को कहे। भारत सरकार की इस बार स्थिति बहुत स्पष्ट है…अगर फिर हमला हुआ तो भारत जवाब देगा।
04:28 AM, 25-May-2025
बहरीन पूरी तरह से भारत के साथ खड़ा है: निशिकांत दुबे
वहीं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, अभी जो बैठक हुई, उसमें बहरीन के कई सांसद शामिल हुए। बहरीन वह पहला देश था जिसने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले की निंदा की और भारत का समर्थन किया। आज जो बातचीत हुई, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि बहरीन पूरी तरह से भारत के साथ खड़ा है और हमेशा खड़ा रहेगा। दुबे भी बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
दुबे ने कहा, पिछले 2-3 दिनों से आईएमएफ पाकिस्तान को जोर देकर कह रहा है कि वह पैसा किसी और काम में न लगाए और सिर्फ वही काम करे जिसके लिए पैसा मिला है। हमें लगता है कि आईएमएफ कुछ और कर सकता है। हमारी आपसे विनती है कि हम यहां इसलिए आए हैं, क्योंकि हमें पाकिस्तान के साथ बड़ी समस्या का सामना है। हमें आपका समर्थन चाहिए।
#WATCH | Manama, Bahrain: During an interaction with the prominent personalities, BJP MP Nishikant Dubey spoke on IMF (International Monetary Fund) funding to Pakistan
He says, “…Since the last 2-3 days, IMF is insisting Pakistan not to divert money for anything else and use… pic.twitter.com/J8DFosTCow
— ANI (@ANI) May 24, 2025
04:23 AM, 25-May-2025
भारत की रक्षा प्रणाली ने दिया पाकिस्तान की हर चुनौती का जवाब: हर्षवर्धन श्रृंगला
पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत के दौरान कहा, मुझे यह जोर देकर कहना है कि हमारे देश के हर एक नागरिकों यानी 140 करोड़ लोगों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसलिए एक परिवार की सुरक्षा और हम सभी की सुरक्षा एक जैसी महत्वपूर्ण है। हमने यह साबित कर दिया है कि भारत में बनी रक्षा प्रणाली के जरिए हमने पाकिस्तान की हर चुनौती का पूरी तरह से जवाब दिया है। आपने देखा कि जब हमने आतंकवादी ढांचों पर बहुत सोच-समझकर हमला किया, तब पाकिस्तान ने ड्रोन, विस्फोटक ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिए 800 से ज्यादा हमले की कोशिशें कीं।
श्रृंगला भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा, बहरीन दौरे के पहले चरण में प्रतिनिधिमंडल की बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण बातचीत हुई। आज सुबह ही प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। हमने वहां यह स्पष्ट सबूत दिए कि भारत ने पाकिस्तान से फैले आतंकवाद का पिछले कई दशकों में किस तरह सामना किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस खतरे से निपटने का एक नया और स्पष्ट तरीका सामने आया है, जिसे अब ‘नया सामान्य’ कहा जा सकता है।
04:12 AM, 25-May-2025
रूस के सफल दौरे के बाद लुब्लियाना-स्लोवेनिया रवाना हुआ भारतीय प्रतिनिधिमंडल
द्रमुक सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार रात (स्थानीय समय अनुसार) रूस दौरा पूरा किया। अब यह प्रतिनिधिमंडल स्लोवेनिया की राजधानी लुब्लियाना के लिए रवाना हो रहा है, जहां वे रविवार को पहुंचेंगे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बृजेश चौटा पहले ही स्लोवेनिया के लिए रवाना हो चुके हैं।
रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा कि यह दौरा भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस क नीति का मजबूत संदेश देता है। उन्होंने कहा, इस दौरे से साफ हुआ कि पाकिस्तान से फैलने वाला आतंकवाद सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। इस खतरे को समझाया गया और इससे निपटने के लिए पूरा समर्थन दिखा। अब ‘जैसा चलता था’ वैसा नहीं चलेगा, सख्त रुख जरूरी है और यह समस्या राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से सुलझाई जानी चाहिए। भारत को आत्मरक्षा का अधिकार है।
#WATCH | Russia: The all-party delegation led by DMK MP Kanimozhi Karunanidhi arrives at Domodedovo International Airport, in Moscow; they will be heading to their next destination, Ljubljana, Slovenia
The delegation is visiting Russia, Slovenia, Greece, Latvia and Spain to… pic.twitter.com/5OnOgracMs
— ANI (@ANI) May 24, 2025
विनय कुमार ने आगे कहा, कनिमोझी के नेतृत्व वाला यह दौरा यह दिखाता है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतेगा। अब पूरी दुनिया जानती है कि ज्यादातर आतंकी हमलों का संबंध पाकिस्तान से है-चाहे ओसामा बिन लादेन की पाकिस्तान में मौजूदगी हो या रूसी आतंकी समूहों को वहां मिली ट्रेनिंग। रूस के बाद प्रतिनिधिमंडल स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया और स्पेन का दौरा करेगा। इन देशों में वे ऑपरेशन सिंदूर और भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति को लेकर दुनिया को जागरूक करेंगे।
Moscow, Russia | Indian Ambassador to Russia Vinay Kumar says, “The first outcome of the visit is that there is full understanding of the threat that terrorism emanating from Pakistan poses to the larger international community, not only India. Second, there is a complete… pic.twitter.com/YS0qaLZlCn
— ANI (@ANI) May 24, 2025
03:35 AM, 25-May-2025
थरूर की अगुवाई में अमेरिका पहुंचा दल
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। पहले गंतव्य गुयाना जाने से पहले इस दल में शामिल लोग 9/11 आतंकी हमले (वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 2001 में हुआ हमला) के बाद बनाए गए स्मारक का दौरा करेंगे।
#WATCH | US: All-party delegation led by Congress MP Shashi Tharoor arrives at John F. Kennedy International Airport in New York.
They will visit the 9/11 Memorial before heading to their first destination, Guyana. pic.twitter.com/Rr0cbKSbxv
— ANI (@ANI) May 24, 2025











