मानसून में गलघोंटू का खतरा, किया अलर्ट – Sukma News
सुकमा| मानसून के साथ पशुओं में फैलने वाली खतरनाक जीवाणु जनित बीमारी गलघोंटू का खतरा बढ़ गया है। पशुपालन विभाग ने किसानों और पशुपालकों से सतर्क रहने की अपील की है। डॉ. संदीप इंदुरकर ने बताया कि तेज बुखार, गले में सूजन, अधिक लार आना, सांस लेने में तकलीफ और चारा छोड़ देना इसके प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें। विभाग ने समय पर टीकाकरण को बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय बताया है।
<
Follow Us










