विज्ञापन दें / सहयोग करें

कृषि मंत्री ने बलरामपुर में तीन केंद्रों का उद्घाटन किया: बोले- ग्रामीण आजीविका, कौशल विकास और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा – Balrampur (Ramanujganj) News

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज बलरामपुर में ग्रामीण आजीविका और कौशल विकास से संबंधित तीन प्रमुख केंद्रों का उद्घाटन किया। इनमें ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी), संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र (जीआरसी) और समुदाय प्रबंधित प्रशिक

.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नेताम ने बताया कि सेंट्रल बैंक द्वारा संचालित आरसेटी, गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को निःशुल्क व्यावसायिक एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करेगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह शुभारंभ धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर किया गया है।

आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा लाभ

मंत्री ने कहा कि इन केंद्रों में सभी प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होंगे, जिससे प्रतिभागियों को सीखने में कोई बाधा नहीं आएगी। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कौशल को रोजगार और व्यवसाय में बदलने का आह्वान किया।

जीआरसी केंद्र जेंडर असमानता, कुपोषण, घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर महिला बाल विकास, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान की दिशा में कार्य करेगा। वहीं, सीएमसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम और महिला सशक्तिकरण की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

मंत्री नेताम ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

कार्यक्रम के अंत में मंत्री नेताम ने राजमिस्त्री प्रशिक्षण, बीमा सखी प्रशिक्षण और अन्य कौशल प्रशिक्षण प्राप्त 10 चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य कृष्णा गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, कृषि समिति अध्यक्ष बद्री यादव, नगरपालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, कलेक्टर राजेंद्र कटारा और नगरपालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button