खैरागढ़ के सिंघौरी में कृषि विभाग का छापा, 600 बोरी अवैध खाद जब्त, गोदाम में जड़ा ताला
जांच के दौरान मोतीपाल के गोदाम में सफेद प्लास्टिक बोरियों में बिना नाम, कंपनी और बैच नंबर वाला उर्वरक भंडारित पाया गया। कृषि विभाग की टीम ने मौके से उ …और पढ़ें
HighLights
- खैरागढ़ में ‘नकली’ खाद के खेल पर प्रहार हुआ है
- कृषि विभाग ने अवैध उर्वरक से भरा गोदाम सील किया
- लगभग 600 सफेद प्लास्टिक बोरी उर्वरक बरामद किए
नईदुनिया प्रतिनिधि, खैरागढ़। खरीफ सीजन से पहले किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिलेभर में निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को विभिन्न कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम सिंघौरी में अवैध रूप से उर्वरक भंडारण का मामला सामने आया।
जांच के दौरान मोतीपाल के गोदाम में सफेद प्लास्टिक बोरियों में बिना नाम, कंपनी और बैच नंबर वाला उर्वरक भंडारित पाया गया। कृषि विभाग की टीम ने मौके से उर्वरक के नमूने लिए और गोदाम को सीलबंद करते हुए जब्ती की कार्रवाई की। निरीक्षण में लगभग 600 सफेद प्लास्टिक बोरी उर्वरक बरामद किए गए।
Source link
Follow Us











