विज्ञापन दें / सहयोग करें

पहलगाम हमले के बाद भारत का सख्त एक्शन, पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध

India Action Against Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान से आयात पर बैन लगा दिया है. भारत सरकार ने पाकिस्तान में पैदा होने वाली या वहां से आने वाली सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है. यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, चाहे वो वस्तुएं स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हों या विशेष अनुमति से आयात होती रही हों.

भारत ने आयात बैन करने से जुड़े फैसले से ये स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को शह देता रहेगा, तब तक उससे कोई प्रकार का सहयोग नहीं किया जाएगा चाहे वह व्यापारिक हो या कूटनीतिक. इस फैसले का पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ने वाला है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही भारी संकट में है. भारत से आयात पर प्रतिबंध लगने से पाकिस्तान के कुछ उद्योगों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा, विशेषकर उन पर जो भारत पर निर्भर थे.

खबर अपडेट की जा रही है….


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button